[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में निशुल्क भोजन वितरण हर रविवार को। परमार्थ सेवा से आत्म शांति: की अनुभूति: थाना निरीक्षक राजेंद्र यादव

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के जोबनेर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के सामने प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद, मरीजों व उनके सहयोगियों को निशुल्क भोजन व्यवस्था सेवा,एक प्रमुख समाज सेवी संस्था अंजलि महिला एवं बाल उत्थान ट्रस्ट एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से  इस नैककार्य का आयोजन किया जा रहा है, रविवार को इस नेक कार्य में फुलेरा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार यादव ने अपना योगदान देते हुए कहा कि परमार्थ सेवा से आत्मशांति की अनुभूति होती है

उन्होंने  बताया कि ऐसे पुनीत कार्यों में स्थानीय संस्थाओं एवं सक्षम लोगों को आगे जाकर सहयोग करना चाहिए जिससे क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता हो सके उन्होंने कहा  नर सेवा नारायण सेवा है। इस पुण्य कार्य को देखते हुए उन्होंने इस कार्य में लगे लोगों का आभार व्यक्त किया।

भोजन वितरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाये जाने में भोजन व्यवस्था समिति अध्यक्ष एवं नर्सिंग अधीक्षक रणवीर सिंह राठौड़, महासचिव महेश दाधीच, कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल वर्मा , मुकेश शर्मा, भागचंद कुमावत, भागचंद सैनी, मोहनलाल वर्मा सहित भोजन व्यवस्था समिति के सदस्य गण एवं सहयोगी लोग उपस्थित रहे।इस पुनीत कार्य को देख कर स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now