[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार।

SHARE:


केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओ को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे लगातार नई पहल करता रहा है। इसी क्रम में किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर नई अत्याधुनिक लिफ्ट का उद्घाटन उद्घाटन केंद्रीय कृषि व कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जन प्रतिनिधियों व रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

नई लिफ्ट का शुभारंभ न केवल स्टेशन के आधुनिकीकरण का प्रतीक है, बल्कि यह यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधा जनक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर श्रीमती पूजा मित्तल ने बताया कि शनिवार 29 नवंबर2025 को जयपुर मंडल के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर यात्री लिफ्ट का निर्माण किया गया है। जिसका भागीरथ चौधरी कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार नें नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण किया ।

रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है। यह लिफ्ट वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग जनों,गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों सहित सभी यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। लिफ्ट में सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम और स्वचालित दरवाज़े शामिल हैं। यात्रियों ने बताया कियह कार्य बहुत आसान होगा जाएगा। विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांगजन इस सुविधा से बेहद लाभान्वित होंगे। इस लिफ्ट के संचालन के लिए रेलवे ने प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति भी की है ।जो आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सहायता करेंगे।
स्टेशन पर लगा सूचना बोर्ड लिफ्ट के उपयोग के दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से दर्शाता है।इस लिफ्ट के माध्यम से रेलवे प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि वह यात्री सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी इसी तरह की अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा।
इस अवसर पर गौरव गौड-अपर मंडल रेल प्रबंधक जयपुर, शिव राम मीमरोठ-वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) जयपुर,डॉ. जगदीश कुमार-मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर एवं प्रेस- मीडिया रेल कर्मचारी व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now