[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

SHARE:


लोगो ने लिया संविधान पालना व सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)कस्बे में संविधान दिवस बड़े उत्साह, गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

और संविधान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामेश्वर चौधरी,संपादक उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश, लक्ष्मीकांत वर्मा व शांतिलाल वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवरलाल सांभरिया ने की। इस अवसर पर भारत संविधान के निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के योगदान को स्मरण किया गया और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान केवल शासन की रूपरेखा नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों का मार्गदर्शक ग्रंथ है।अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे संविधान का पूर्ण पालन करेंगे, सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएँगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में
मुकेश दोतानिया, दिनेश धानका, गिरिराज तंवर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, गजेंद्र बाकोलिया,जगदीश सुनिया, सुरेंद्र देवेंदा, रतनलाल कसोतिया, रूपचंद उज्जैनिया, नाथू नांगलिया, चिरंजी लाल बोराणा, महेश देवन्दा, ओमप्रकाश करडिया, पन्नालाल गोठवाल, बंसी धीया तथा रूपचंद उज्जैनिया का विशेष सहयोग रहा।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now