
रूण फखरुद्दीन खोखर
रूण-अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार मुंडवा खंड में भी बकाया विद्युत बिल वसूली अभियान शुरू किया गया है ।

मूंडवा के सहायक अभियंता गणपत राम सारण ने बताया यह अभियान सोमवार से शुरू किया गया है इसमें बकाया राशी होने पर घरेलू ,दुकान फैक्ट्री , कृषि के कनेक्शन काटे जाएंगे ।यह राजस्व बकाया वसूली अभियान संभागीय मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार राजस्व वसूली में सख्ती बरती जा रही है। इन्होंने बताया घरेलू बिल 5000 से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटे जा रहे है इसी प्रकार कटे हुए कनेक्शन वापस जोड़ने वालों के चेक करके वीसीआर सीट भरी जाएगी।

बुधवार को मुंडवा ,कुचेरा झूझंडा , कड़लू, रूण, इंदोकली ,धवा,असावरी, भटनोखा गांवो में कनेक्शनों की बकाया राशी तीन लाख रूपए तक वसूली गई , बकाया बिल वाले 5 लाख तक के विद्युत कनेक्शन काटे गए, इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मुंडवा पवनकुमार, कनिष्ठ अभियंता कुचेरा सीताराम,

कनिष्ठ अभियंता शंखवास सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीमें बनाकर बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में वसूली कार्य में शीतलता बरतने पर फीडर इंचार्ज रणवीर को निलंबित कर खिवसर सहायक अभियंता कार्यालय किया गया हैं।

Author: aapnocitynews@gmai.com





