
उप पुलिस अधीक्षक अनुपम एवं थानाप्रभारी राजेंद्र ने कस्बे में की व्यापक गश्त।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बा फुलेरा में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों, सूखा नशा करने वालों तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की शिकायतें मिलने पर पुलिस ने कस्बे में विशेष गश्त अभियान चलाया।

थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मय जाप्ता बस स्टैंड पहुंचे तो उसी दौरान काली थार गाड़ी (नं. RJ 21 CC 8289) पाँच बत्ती की ओर से तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन को तेजी से भगाकर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए एसडीएच फुलेरा के सामने गाड़ी को बमुश्किल रुकवाया और वाहन में बैठे चारों युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।वाहन धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी1. बंटी पुत्र कालूराम, जाति जोगी, उम्र 21 वर्षनिवासी: वार्ड 09, कुम्हारों का मोहल्ला, नरैना, जिला जयपुर2. देवराज पुत्र सत्यनारायण,जाति तेली (साहू), उम्र 22 वर्ष निवासी: वार्ड 09, कटले के पीछे, नरैना, जिला जयपुर 3.महेन्द्र पुत्र नन्दलाल, जाति प्रजापत, उम्र 22 वर्ष
निवासी: वार्ड 19, कुम्हारों का मोहल्ला, नरैना, जिला जयपुर4. मरतराज पुत्र हीरालाल, जाति तेली (साहू), उम्र 21 वर्ष
निवासी: वार्ड 24, सब्जी मंडी रोड, खारड़ा मोहल्ला, फुलेरा।

गश्त के दौरान पुलिस की अपील
गश्त के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अनुपम मिश्रा एवं थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने व्यापारियों और आमजन से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नागरिकों की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने अपील की कि संदिग्ध व्यक्तियों या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।व्यापारियों ने भी पुलिस को सहयोग देने का भरोसा दिया।पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के साथ कांस्टेबल रविदत्त एवं कांस्टेबल सुरेश भी शामिल रहे।

Author: aapnocitynews@gmai.com





