[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा रेलवे स्टेशन पर मनाया गया संविधान दिवस भारतीय संविधान की उद्देशिका का किया गया सामूहिक वाचन

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फुलेरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को संविधान दिवस बड़ी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रेमचंद वर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकार किया था।

इसी महत्वपूर्ण दिवस की स्मृति में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह, लोको फोरमैन प्रेमचंद वर्मा, एससी/एसटी संगठन के अध्यक्ष एच.के. मीना सहित बाबूलाल मीणा, हमीर सिंह, दिनेश सुरलिया, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राम अवतार मीणा, हनुमान प्रसाद सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक विकसित, समानता-आधारित और समावेशी भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now