[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

प्राइवेट फ़ाइनेंस कम्पनी की मनमानी—6 लाख का लोन। 7 लाख चुकाने के बाद भी 27 लाख बकाया बताकर घर पर कब्ज़ा।

SHARE:


दलित बीमार वृद्ध महिला आठ दिन से घर के बाहर चबूतरे पर पडी बिलख रही।

फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्रीराम नगर में प्राइवेट फ़ाइनेंस कम्पनी मेंटोर होम लोन, जयपुर द्वारा की गई कथित मनमानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक दलित महिला ने कम्पनी से 6 लाख रुपये का होम लोन लिया था।

महिला का कहना है कि अब तक वे 7 लाख रुपये जमा करा चुके हैं, इसके बावजूद कम्पनी ने 27 लाख रुपये बकाया दिखाते हुए अचानक घर पर कब्ज़ा कर लिया।पीड़ित परिवार के अनुसार, कम्पनी के कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंचे और जबरन कब्ज़ा करते हुए तले ठोक दिए ।

इस दौरान घर में रखा घरेलू सामान—आटा, गैस सिलेंडर, मोबाइल, वृद्ध माता की दवाइयां व नकदी आदि भी अपने कब्जे में ले लिया गया। आरोप है कि कार्रवाई के समय 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। पीड़ित महिला अपनी 80 वर्षीय माता व पुत्र के साथ पिछले आठ दिनों से ठंड में खुले आसमान तले घर के बाहर चबूतरे पर रहने को मजबूर है।

स्थानीय लोगों ने इसे अमानवीय और गैरकानूनी बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समर्थन की घोषणा की है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now