[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विद्याधर सिंह बने जयपुर जिला ग्रामीण पश्चिम कांग्रेस अध्यक्ष।

SHARE:


कांग्रेस के प्रति निष्ठा, संगठन और कार्यकर्ताओं के विश्वास का मिला सम्मान : विद्याधर सिंह
फुलेरा (दामोदर कुमावत) – कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा फुलेरा विधायक एवं किसान नेता विद्याधर सिंह चौधरी को जयपुर जिला ग्रामीण पश्चिम कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

नियुक्ति की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने जयपुर स्थित उनके निवास पर पहुँचकर बधाइयाँ दीं तथा मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं फुलेरा के इटावा रोड स्थित उनके निवास और कार्यालय पर भी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।


इस अवसर पर फुलेरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मेघवाल अपने समर्थकों के साथ पहुँचकर नवनियुक्त अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।


फुलेरा क्षेत्र से नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरचंद सैनी, संगठन सचिव शैलेंद्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अलीमुद्दीन जोया, रामजीलाल पापटवान, अब्दुल लतीफ कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर बधाई दी और एक-दूसरे का मिठा मुंह करवाया।सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष विद्याधर सिंह चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now