[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उत्तर पश्चिम रेलवे पर हुआ IRAS Day (भारतीय रेलवे लेखा दिवस) का आयोजन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे के उमंग क्लब, जयपुर में आज IRAS Day का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि कपूर, सेवानिवृत IRAS अधिकारी रहीं।इस अवसर पर प्रमुख वित्त सलाहकार (PFA)  गीतिका पाण्डे ने अपने संबोधन में उत्तर पश्चिम रेलवे के लेखा विभाग द्वारा वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा संसाधनों के कुशल एवं मितव्ययी उपयोग में निभाई जा रही महत्वपूर्ण एवं नेतृत्वकारी भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि IRAS कैडर रेलवे के वित्तीय प्रबंधन, बजट नियंत्रण,ऑडिटअनुपालन एवं राजस्व संवर्धन के साथ-साथ नीतिगत निर्णयों में भी एक सुदृढ़ “थिंक टैंक” के रूप में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र के दौरान Digital Life Certificate (DLC) अभियान तथा रक्षा एवं सामरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारतीय रेल के योगदान विषयों पर रुचिकर प्रस्तुतीकरण दिए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से रेलवे की सामाजिक उत्तरदायित्व, पेंशनरों के हित संरक्षण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्यालय एवं मंडलों के कार्यरत तथा सेवानिवृत IRAS अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भारतीय रेल,विशेषकर उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रगति, वित्तीय सुदृढ़ता तथा बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में सक्रिय योगदान जारी रखने का संकल्प दोहराया। समारोह मे IRAS अधिकारी  रुपेश सिंघवी, श्रीमती निष्ठा पुरी,  विष्णु बज़ाज़, श्रीमती तारीका रॉय,  वी. एस. मीना सहित अन्य भी उपस्थित रहे। संगीतमय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का सुखद समापन हुआ।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now