[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ग्रामीण विकास के काम प्राथमिकता से होंगे -विधायक डांगा

SHARE:

रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-पंचायत समिति मूंडवा के गांव धवा में शनिवार को पूर्व सैनिक की पुण्यतिथि के अवसर पर हुए समारोह में विधायक डांगा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने तन मन धन से मुझे जीत का सहारा पहनाया उसके लिए आपका हम आभार जताते हैं, गांव के विकास में हम सदा आगे नजर आएंगे, वहीं डांगा ने पूर्व सैनिक भोपाल राम जायट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर इन्होंने निर्वाचन आयोग के सर अभियान के बारे में बताया कि हमें इस कार्य में बीएलओ का सहयोग देते हुए नाम लिखवाने चाहिए ,इसी प्रकार क्षेत्र के गांवों में बिजली पानी सड़क और शिक्षा से संबंधित जो भी समस्या है उसको मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के सहयोग से दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं,

इस मौके पर ग्रामीणों ने सरकारी मिडिल स्कूल को सेकेंडरी तक करने और गांव में आरसीसी सड़क बनाने, रोडवेज चालू करने की मांग की, इस अवसर पर विधायक डांगा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया, इसी प्रकार पुण्यतिथि के अवसर पर संत ओम दास महाराज और मोती दास महाराज,भनाराम  ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इस मौके पर रतनाराम, चेतन राम ,सियाराम, घनश्याम ,नरपत ,सुखदेव राम मेघवाल और पूर्व सरपंच जीयाराम बेनीवाल सहित काफी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now