[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी का खुलासा।

SHARE:



आरोपी मुकेश उर्फ मुक्कू को किया गिरफ्तार।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा थाना पुलिस ने चांदी के आभूषण और पचास हजार रुपये नकद चोरी करने वाले आरोपी मुकेश उर्फ मुक्कू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह चोरी दोअगस्त 2025 को न्यू कॉलोनी फुलेरा स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर की गई थी। चोरी में चांदी की पायल, सिक्के, अंगूठियां, बिछिया, चांदी का नारियल, नकदी और अन्य सामान ले जाया गया था।

इस मामले में पहले एक आरोपी दयाराम को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार चल रहा आरोपी मुकेश भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।आरोपी की निशानदेही पर वारदात में काम ली गई मारुति सुजुकी ऑल्टो कार नंबर RJ 14 CJ 2070 भी बरामद कर ली गई है।

पूछताछ में आरोपी ने फुलेरा और जयपुर शहर के कई इलाकों में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह दिन में घरों और अन्य स्थानों की रेकी कर, मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार, धूड़ सिंह, महावीर और अजय शामिल रहे। पुलिस अब अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now