
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में”न्याय आपके द्वार”अभियान के तहत बुधवार को अपेक्स यूनिवर्सिटी अचरोल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला के सचिव पवन कुमार जीनवाल द्वारा की गई। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।सचिव पवन कुमार जीनवाल ने प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत,पीड़ित प्रतिकर योजना, साइबर सुरक्षा तथा कानून से जुड़े अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है कि “न्याय हर व्यक्ति तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुँचे।”शिविर के दौरान सचिव द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नए अभियान “न्याय आपके द्वार” के संबंध में बताया कि बिजली, पानी, टेलीफोन, परिवहन, बैंकिंग, बीमा जैसे जन उपयोगी सेवाओं से जुड़ी समस्याएँ स्थायी लोक अदालत में आसानी से हल कराई जा सकती हैं।
शिविर के दौरान हेल्पलाइन नंबरों, शिकायत प्रक्रिया तथा त्वरित निवारण की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला के जूनियर अस्सिटेंट प्रसून दीक्षित भी साथ रहे।

Author: aapnocitynews@gmai.com




