
बच्चों के लिए लगाया जागरूकता शिविर।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) जयपुर की टीम ने आज बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला के सचिव पवन कुमार जीणवाल, डीएलएसए जयपुर मेट्रो प्रथम के सचिव दीपेंद्र माथुर, तथा डीएलएसए जयपुर द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बालकों की रहन-सहन व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने संस्था संचालकों को बच्चों की काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल प्रशिक्षण एवं मनोरंजन गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल संप्रेषण गृह में जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को उनके अधिकारों, काउंसलिंग, नशा मुक्ति जागरूकता, गुड टच-बैड टच, तथा बाल सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। इस पूरी गतिविधि की उपस्थिति में ट्रेनी राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारीगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर की गतिविधियों को समझा और बच्चों से संवाद किया। अधिकारियों ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Author: aapnocitynews@gmai.com




