
12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे दी रेलवे एम्प. को. ओ.बैंक जयपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय सहकार सप्ताह एक समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह गणपति नगर स्थित सामुदायिक भवन में कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमे बारवी कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 450 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जिनमें से वरीयता के आधार पर नकद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा बैंक में उत्कृष्ट कार्य के लिए हंसराज किलानिया और रामनिवास सैनी को भी सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बैंक उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र में दी रेलवे एम्पलाइज कोऑपरेटिव बैंक जयपुर ने बैंक सदस्यों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से आज हमारे बैंक ने बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है और समय-समय पर हर प्रकार की गतिविधियों के द्वारा सदस्यों उनके परिवारजनों को प्रोत्साहित करते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अजमेर,जयपुर,कोटा फुलेरा, बांदीकुई पांचो शाखोंओं में 14 से 20 नवंबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर संचालक देशराज सिंह, मीठा लाल मीणा, शाखा प्रबंधक प्रशांत शर्मा, दीपक गुप्ता, मीनाक्षी बाजिया, भवानी जोशी, विजय सिंह एवं बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

Author: aapnocitynews@gmai.com





