
फुलेरा (दामोदर कुमावत) पुराना फुलेरा स्थित तेजाजी चौक में पालिका द्वारा बनाया गया पानी निकासी नाला मवेशियों की मौत का सबक बना हुआ है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करने के बावजूद भी घट रही है घटनाएं।

गौर तलब है कि पिछले 6 माह से तेजाजी चौक में स्थित पालिका द्वारा बनाए गए नाले पर कवर नहीं किए जाने की वजह से आए दिन चौपाये जानवर जिनमे विशेष रूप से गोधन इस नाले में गिर जाते हैं बिना किसी की देख रेख के यह जानवर तड़प तड़प कर घायल अवस्था में हो जाते हैं जब तक लोगों को मालूम होता है इनका हाल बेहाल होता है इन्हें बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जाता है

जब उनकी दुर्दशा हो जाती है स्थानीय जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी सिंह शेखावत ने बताया कि पिछले कई महीनो से क्षेत्रीय सांसद से लेकर वार्ड पार्षद तक इन मवेशियों के साथ हो रहे कृत्य के बारे में जानकारी देने के बावजूद भी प्रशासन नहीं चेता जबकि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि अपना दम भरते हैं और गौ सेवा के बारे में अपनी झूठी वाह वही लूटते हैं समय रहते इस पर गौर नहीं किया गया तो इन चौपाये जानवरों जिनमे माता कहलाने वाली गायों को ऐसे ही प्रताड़ना मिलती रहेगी।

जन कल्याण सेवा समिति ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर इस भारी विडंबना से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी को अवगत कराया है। गौरतलाप है कि सोमवार को दोपहर में एक गाय उक्त नाले में गिरकर फस गई जिसे बड़ी मशक्कत से निकल गया यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया होता तो गोधन नहीं बच सकता था।

Author: aapnocitynews@gmai.com





