[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नावा सिटी में नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ

SHARE:

नावा सिटी में मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए नावा सोशल सर्विस सोसायटी, नावा स्टूडेंट क्लब व फ्रेंड्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नेकी की दीवार कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आज सुबह 11:15 बजे हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सर्दी के मौसम में राहत देने और समाज में परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है। शहरवासी अपने पुराने लेकिन उपयोग योग्य वस्त्र-नेकी की दीवार पर छोड़कर सहयोग कर सकते हैं। जरूरतमंद लोग यहां से अपनी आवश्यकता अनुसार वस्त्र पूरी तरह निःशुल्क ले सकेंगे। यह अभियान 16 नवंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक निरंतर चलेगा।

इस अवसर पर भामाशाह समाजसेवी शांतिलाल गोधा परिवार ने जरूरतमंदों की सहायता हेतु 50 से अधिक नए कंबल वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज उपाध्यक्ष मालचंद भार्गव ने की व विशिष्ट अतिथि बाबूलाल दुबलदिया, राजकुमार माली (मारोठ), एडवोकेट सीताराम जांगिड़ थे।

इस कार्यक्रम में नावा सोशियल सर्विस सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष लुकमान शाह, स्टूडेंट क्लब संरक्षक मोतीराम मारवाल, सचिव दशरथ सिंह राठौड़, संयोजक बाबूलाल बरवड़, फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मनोज गंगवाल, नरेंद्र देव टेलर, लक्ष्मीकांत पारीक, मालचंद शर्मा, अशोक टेलर, कालूराम माली, अर्जुन मुंडोतिया, सुनील कुमावत आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now