[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नारकोटिक्स के डिप्टी कमिश्नर ने किया पौधारोपण, नशा मुक्ति का दिया संदेश

SHARE:

कुचामनसिटी, (किसन कुमावत)

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार राव ने रविवार को कुचामन दौरे पर पौधारोपण किया और नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा के साथ शाकंभरी माता स्थित अर्बन सर्कुलर फॉरेस्ट में पौधारोपण किया।

डिप्टी कमिश्नर राव ने बरगद संरक्षण फाउंडेशन द्वारा विकसित रिंग रोड स्थित विभिन्न फॉरेस्ट और ग्राम खारिया व हिरानी में मिशन बरगद के अंतर्गत तैयार किए गए बरगद गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने फाउंडेशन के कार्यों को बारीकी से जाना और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्य को अन्य के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

उपखंड अधिकारी मीणा ने नमक झील के चारों तरफ सघन वन विकसित करने की इच्छा जाहिर की और फाउंडेशन को प्रशासन का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर राव ने कुचामन कॉलेज में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जबकि सफलता पाने के लिए परिवार, समाज और देश के हित के कार्यों का नशा होना चाहिए।

कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने समिति द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जीएसटी इंस्पेक्टर राजेश कुमावत, फाउंडेशन के निदेशक नेताराम कुमावत, डॉ. प्रदीप चौधरी, रोहन टॉक, लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के संस्थापक अध्यक्ष राम काबरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डिप्टी कमिश्नर राव और उनकी पत्नी प्रतिभा पायल को स्मृति चिन्ह और तुलसी पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुचामन विकास समिति सचिव बनवारीलाल मोर, कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष राम अवतार गोयल सहित कुचामन कॉलेज के स्टॉफ और अन्य मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now