
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के जोबनेर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के सामने प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद, मरीजों व उनके परिचायकों को निशुल्क भोजन वितरण सेवा, भारत की प्रमुख समाज सेवी संस्था एवं फुलेरा के भामाशाहों ने मिलकर इस नैककार्य का शुभारंभ किया।

अंजलि महिला एवं बाल उत्थान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राम जीलाल शर्मा ने कहा कि परमार्थ सेवा से ही मिलती है आत्मशांति, उन्होंने बताया कि इस संस्था के माध्यम से फुलेरा व आस पास के क्षेत्र में चिकित्सा शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर के अलावा निजी ऋण दाताओं द्वारा ऋणीयों का शोषण किए जाने के विरुद्ध आवाज उठाने,व ऋणयों की मदद किए जाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्थाओं व भामाशाहों का भी सहयोग लिया जाएगा। भोजन वितरण कार्यक्रम को सुचारू चलाये जाने को लेकर भोजन व्यवस्था समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष रणवीर सिंह राठौड़,महासचिव महेश दाधीच, कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल वर्मा एवं मुकेश शर्मा, भागचंद कुमावत, भागचंद सैनी, अमरचंद बागड़ी, अशोक कुमार मौर्य,चिरंजी लाल बोराणा, रामजी लाल गुप्ता, पीयूष सर को समिति सदस्य बनाया गया।
इन सभी के अलावा राधा कृष्ण बंजारा,राजेश बंजारा, सुभाष खत्री, शेख फारूक सहित दान दाताओं का सहयोग लिया जा रहा है।इस पुनीत कार्य को देख कर स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की।

Author: aapnocitynews@gmai.com





