[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पुलिस थाने में गुंजा “वंदेमातरम”
जवानों एवं विद्यार्थियों में दिखा देशभक्ति का जज्बा।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) पुलिस थाने में शुक्रवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला थाना परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से वातावरण गुंजायमान हो गया।

थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस मौके पर पुलिस थाना स्टाफ, कर्मचारी,सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षकों, पुलिस मित्र, एवं विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगगया। इस मौके पर थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के अनुशासन समर्पण, कर्मठ एवं राष्ट्र सेवा की भावना को और प्रेरित करना बताया

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम जैसा गीत हमारे जैसे देश भक्तों के लिए सकारात्मक ऊर्जा, टीमभावना और राष्ट्र प्रेम मजबूत करता है,थानाधिकारी ने कहा कि यह गीत देश की आजादी से पूर्व हमारे महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 150 वर्ष पूर्व लिखा था,जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए हमारे नौजवानों, देश के वीरों के लिए प्रेरणा बना और इस वंदे मातरम गीत के जज्बे से देश को आजादी मिली।

इस मौके पर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने देशभक्ति का संदेश देते हुए स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई और देश के प्रति अनुशासित एवं एकता का संदेश दिया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now