[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एक दिवसीय कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता की एक दिवसीय कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर यूसीईईओ छोटूराम बाजडोलिया ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है।

हमे अपने दायित्वो का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए बच्चों की नींव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य 9 वर्ष तक के बच्चों को पढ़ने, लिखने के साथ संख्या ज्ञान, जोड, बाकी का भली प्रकार से ज्ञान कराकर उनका समग्र विकास करना है। दक्ष प्रशिक्षक अब्दुल रऊफ ने बताया कि कार्यशाला में मकराना, बोरावड, जूसरी व जूसरिया कलस्टर के हिंदी व गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया।

उन्होंने गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के लिए आनन्ददायी शिक्षण की जानकारी दी। कार्यशाला मे प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद व्यास व उप प्रधानाचार्य रामदेव पारीक ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गंगाराम, कन्हैयालाल, अनिल सोनी, भंवरलाल, यशोमति, नीतू चौधरी, जगदीश प्रसाद, सुनीता डूडी, पिस्ता मीणा, रामनिवास, सूर्य प्रकाश सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now