[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज़ यूनियन।

SHARE:


रनिंग कर्मचारी करेंगे 17 को विरोध प्रदर्शन।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज़ यूनियन के बैनर तले 17 नवम्बर को उत्तर पश्चिम रेलवे स्थित विभिन्न रनिंग लॉबी पर रेलवे बोर्ड द्वारा रनिंग कर्मचारियों के मुद्दों पर निर्णय नहीं लिए जाने एवं जोनल प्रशासन द्वारा मनमर्जी से कार्यवाही करने के विरुद्ध रेल कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।


यूनियन के जोनल महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) की कोलकाता में विगत दिनों सम्पन्न कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते के 50% हो जाने पर 25% की दर से सभी भत्तों में वृद्धि कर दी गई है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में अभी तक वृद्धि नहीं हुई है। इसी प्रकार किलोमीटर भत्ते के 70% भाग को आयकर से मुक्त करने का निर्णय अभी तक सरकार ने नहीं लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनमर्जी से क्रू वर्किंग में बदलाव किया जा रहा है, लोको पायलट (मालगाड़ी) के पदों पर प्रधान कार्यालय के निर्देशों के बावजूद पदोन्नति नहीं हो रही है, एकतरफा निर्णय करके नई लॉबी खोली जा रही है एवं कैडर रिव्यू इस वर्ष का अभी तक जारी नहीं किया गया है। इन सभी मुद्दों पर लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीएलआई एवं अन्य रनिंग कर्मचारी 17 नवम्बर को अपना रोष प्रकट करेंगे।
यह विरोध प्रदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, आबू रोड, उदयपुर, फुलेरा, बांदीकुई, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, चुरू, मेड़ता रोड एवं समदड़ी लॉबी पर आयोजित होगा।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now