[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा व्यापार महासंघ ने दुर्घटनाओं पर जताई चिंता।

SHARE:

नगर पालिका से यातायात सुधार की मांग।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) फुलेरा व्यापार महासंघ ने कस्बे और आसपास में हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और प्रशासन से तत्काल यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो दुर्घटनाओं का सिलसिला और बढ़ सकता है।

व्यापार महा संघ के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने अपने पदाधिकारी मंडल के साथ अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य बाजार में लटकते विद्युत तारों को भूमिगत करने, डिवाइडर निर्माण करने के अलावा जोबनेर रोड पर स्थित गौरव पथ पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर या सर्कल बनाने की पुरजोर मांग की गई। महासंघ ने चेतावनी दी कि इन स्थानों पर यातायात की अव्यवस्था के कारण स्थानीय व्यापारियों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपने के बाद अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधारों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा और संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य शुरू किया जाएगा। यह मांग राज्य सरकार के दुर्घटनाएं रोकने संबंधी निर्देशों के अनुपालन में की गई है। सरकार ने सभी जिलों और नगर निकायों को यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने, खतरनाक स्थलों पर डिवाइडर, सर्कल और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने के सख्त आदेश जारी किए हैं। फुलेरा में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए व्यापार महासंघ ने इन निर्देशों का हवाला देते हुए प्रशासन पर दबाव बनाया है।स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने भी इस पहल का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मुख्य बाजार और जोबनेर रोड पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने से न केवल दुर्घटनाएं रुकेंगी, बल्कि कस्बे का विकास भी गति पकड़ेगा। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि आश्वासन को जल्द अमल में लाया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now