[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा जीआरपी थाने पर सीएलजी बैठक का आयोजन। नए यातायात नियमों की दी जानकारी।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)। राजकीय रेलवे पुलिस थाने पर थानाधिकारी गुलज़ारी लाल की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों व सुरक्षा सखियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सरकार द्वारा जारी किए गए नए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुलजारीलाल ने कहा, “नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और नए यातायात नियमों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए सभी सदस्यों को आगे आना होगा।”


उन्होंने कहा कि ट्रेनों में असामाजिक तत्वों व अनधिकृत वेंडर्स की सूचना तुरंत जीआरपी को दें, जिससे  रेल परिसर में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वाहन अधिकृत पार्किंग में ही खड़े करें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

बैठक में शेष नारायण सैनी, श्यामलाल सैनी, पूनम कुमावत, पूजा भाटी, खादिम अब्दुल शरीफ शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आइए, हम सभी मिलकर सुरक्षित और सुव्यवस्थित फुलेरा की दिशा में आगे बढ़ें!

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now