
अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाना प्रथम कर्तव्य।
जनता के सहयोग बिना पुलिस अधूरी: थानाधिकारी: राजेंद्र यादव
फुलेरा(दामोदर कुमावत) जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने राज्य सरकार के आदेश अनुसार जयपुर ग्रामीण जिला थानों में पुलिस निरीक्षकों को नई नियुक्तियां देकर कार्य भार सोंपा गया। जिसके तहत फुलेरा थाना प्रभारी राजेंद्र यादव को नियुक्त किया गया। तथा यहां कार्यरत थाना प्रभारी राजेश वर्मा का स्थानांतरण किया गया।

थाना प्रभारी के रूप में राजेंद्र यादव ने फुलेरा थाना प्रभार ग्रहण करते हुए यहां उपस्थित गणमान्य लोगों के समक्ष कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना मेरा सबसे पहला कर्तव्य होगा अपितू यहां की सजग जनता का सहयोग मिले तो अपराधियों पर अंकुश लगाना सुनिश्चित होगा, उन्होंने बताया कि पुलिस जन सहयोग बिना अधूरी है, इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य नागरिक, व्यापरीगण एवं समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा,गौरतलब है

कि थानाधिकारी राजेंद्र यादव पिछले कई समय से कस्बे के पड़ोसी थाना निरीक्षक सांभर लेक में पद स्थापित रहकर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिनकी गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रशंसा की है।

थानाअधिकारी राजेंद्र यादव ने रविवार को फुलेरा के बाजार में व्यापारियों से संपर्क कर यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा, आप लोगों के सहयोग से अपराधों पर अंकुश लगेगा।

Author: aapnocitynews@gmai.com




