[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा जोबनेर रोड पर बड़ा हादसा टला ।

SHARE:


पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने दिखाई मानवता की मिसाल।

फुलेरा(दामोदर कुमावत)फुलेरा
जोबनेर रोड पर पीपली का बास मोड़ के आगे शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जब बंधे बालाजी निवासी कार चालक  शंकर  निठारवाल की कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर गई।

उसी दौरान वहां से गुजर रहे फुलेरा के पूर्व विधायक  निर्मल  कुमावत ने तुरंत गाड़ी रुकवाकर मौके की स्थिति देखी और राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से कार से चालक को बाहर निकलवाया। विधायक कुमावत ने चालक से कुशलक्षेम पूछी,उसे जल पिलाकर तसल्ली दी। पूर्व  विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने मौके पर मदद करने वाले सभी राहगीरों और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।स्थानीय लोगों ने विधायक के इस संवेदनशील व्यवहार की सराहना की और कहा कि यह कदम आम जनसेवक के वास्तविक स्वरूप को दर्शाता है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now