[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजस्थान शिक्षक संघ युवा की नागौर जिला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, टैगोर कम्पीटीशन पॉइंट में हुआ भव्य चुनावी आयोजन

SHARE:

प्रदेश पर्यवेक्षक सुरेन्द्र जाजड़ा व विद्याधर थोरी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राठौड़ ने नई टीम का किया गठन, सभी ने साफा पहनाकर किया स्वागत


मेड़ता सिटी, रविवार को टैगोर कम्पीटीशन पॉइंट, नागौर में राजस्थान शिक्षक संघ युवा की नागौर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन व नवीनीकरण किया गया। इस गरिमामय चुनावी आयोजन में प्रदेश पर्यवेक्षक सुरेन्द्र जाजड़ा और विद्याधर थोरी तथा जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राठौड़ गगराना की उपस्थिति और मार्गदर्शन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी:

  • जिला उपाध्यक्ष: मुकेश कुमार मीणा, गोविन्द स्वामी, विक्रम सिंह राठौड़
  • जिला महामंत्री: सुखा राम सिरोही
  • कोषाध्यक्ष: सहदेव खीचड़
  • प्रवक्ता: संजय कुमार
  • संगठन मंत्री: स्वरुप सिंह
  • प्रचार मंत्री: पूनाराम मेघवाल
  • महिला मंत्री: कृष्णा जोधा

जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राठौड़ ने इसके बाद नागौर जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति भी की, जो इस प्रकार हैं:

  • मेड़ता: धर्मेन्द्र कुंतल
  • खींवसर: महिपाल जाट
  • रियांबड़ी: राजु बड़ियार
  • डेगाना: सुशील पचार
  • नागौर: खैराज सियाग
  • भैरुंदा: हंसराज मीणा
  • मूण्डवा: लक्ष्मण सिंह

नवगठित कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों ने चुनाव पर्यवेक्षकों सुरेन्द्र जाजड़ा, विद्याधर थोरी और जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राठौड़ का साफा पहनाकर भावपूर्ण स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “नई कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ हम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जल्द ही अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया जाता है ताकि संगठन की गतिविधियाँ और भी सशक्त और व्यापक हो सकें।”

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन के भविष्य के लिए आशा और उत्साह व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now