[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रामलीला मैदान पर ‘हाई मास्क लाइट, स्वीकृत पर डीआरएम रवि जैन का आभार।

SHARE:


कस्बे के सजग नागरिकों की मांग से रेल परिसर होगा संपूर्ण प्रकाशित ।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे की हृदय स्थली रेलवे रामलीला मैदान जहां हर साल अनव्रत व ऐतिहासिक श्री राम लीला का मंचन यहां के कलाकारों द्वारा आयोजित कर क्षेत्र में आसपास की जनता को भगवान श्री राम के चरित्र का बखान कर धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा से जोड़े रखने का कार्य करीब सवा सौ साल से निरंतर चल रहा है। श्रीरामलीला मैदान में यह आयोजन एक माह के लिए होता है।

जबकि साल भर मैदान में शिव मंदिर एवं यहां अनेक सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं परंतु यहां रोशनी की कमी रहने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का आवागमन रहता है जिनके लिए अंधेरा कारगर सिद्ध रहता है। रेलवे शिव मंदिर एवं  रेलवे रामलीला मंच के सामने हाई मास्क लाइट लगाने को लेकर कस्बे के गणमान्य नागरिक जिनमें एस एस ई( लोको) प्रेम चंद वर्मा,व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोजअहूजा,रामलीला कोषाध्य क्ष, शैलेंद्र शर्मा ने 23 सितंबर 2025 को रेलवे रामलीला सांस्कृतिक समिति,फुलेरा का शिष्टमंडल जयपुर डी आर एम   रेलवे रामलीला मैदान में हाई मास्क लाइट लगवाने हेतु एक मांग पत्र भी सौंपा गया था।


इस पर डीआरएम रवी जैन ने  मांग को मानते हुए रामलीला मैदान,फुलेरा में “हाई मास्क लाइट” लगाने के आदेश पारित कर दिए हैं जो समस्त रामलीला समिति,कलाकारों,   कॉलोनी वासियों,व कर्मचारियों के लिए हर्ष का विषय है। इस खुशी को लेकर शिष्टमंडल  ने निर्णय लिया है कि शीघ्र  ही जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन का आभार, अभिनंदन एवं सम्मान करेगा ।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now