[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता की बिटिया अंजलि ने सीए बनकर रचा इतिहास, मीरा तैराकी संघ ने बम बावड़ी पर किया भव्य स्वागत

SHARE:

2011 में निशुल्क तेराकी का प्रशिक्षण लेते हुए अंजलि पचभैया

निशुल्क तैराकी सिखने वाली लाडली ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन परीक्षा पास कर मेड़ता का नाम किया रोशन

मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
रविवार की सुबह जल मंदिर बम्ब बावड़ी के पवित्र परिसर में मीरा तैराकी संघ परिवार ने एक अनोखा सम्मान समारोह आयोजित किया। अंजलि पचभैया, जो कभी इस संघ की एक नन्हीं और निशुल्क तैराकी सीखने वाली बालिका थी, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, समाज और मेड़ता की धरती को गौरवान्वित कर दिया है।

2011 में समाचार पत्रों में प्रकाशित न्यूज़

मीरा तैराकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार दहिया के नेतृत्व में सदस्यों ने फूलों की माला, साफा और श्रीफल से अंजलि का स्वागत कर उसे मेड़ता की लाडली बताया। संघ के अध्यक्ष ने कहा, अंजलि ने न सिर्फ तैराकी के पानी में महारत हासिल की, बल्कि ज्ञान के सागर में भी छलांग लगाकर सीए की उपाधि प्राप्त की। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। मीराबाई ने कभी भक्ति की अलख जगाई थी, आज अंजलि ने शिक्षा और समर्पण की अलख जगाई है।

इस सम्मान समारोह ने मेड़ता के निवासियों को एक नई प्रेरणा दी है कि उम्र कोई बाधा नहीं होती, जब इरादे बुलंद हों और परिवार का साथ हो।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now