[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगमों का विलय: राज्य सरकार का बड़ा फैसला

SHARE:

राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को एक-एक करने का फैसला लिया है। यह फैसला वन-स्टेट वन इलेक्शन नीति के तहत लिया गया है। इन छह नगर निगमों का कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा।

इस फैसले के तहत, जयपुर में हेरिटेज और ग्रेटर निगमों को एक किया जाएगा, जबकि जोधपुर और कोटा में भी दो-दो निगमों को एक-एक किया जाएगा। इससे इन शहरों में एक-एक मेयर और एक-एक निगम होगा।

इस बदलाव से प्रशासनिक खर्च में कमी आएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया में भी बदलाव होगा।

नए निगमों के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, जो संभागीय आयुक्त होंगे। ये प्रशासक 9 नवंबर से इन निगमों का कामकाज संभालेंगे ।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now