[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फुलेरा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की पहली बैठक स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में नवागंतुक सदस्यों का स्टेशन अधीक्षक द्वारा स्वागत किया गया तथा औपचारिक परिचय कराया गया। आगंतुक सदस्यों ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पर रेलवे बोर्ड द्वारा प्रस्तावित एवं चयनित सदस्यों, जिनमें दामोदर प्रसाद कुमावत, राजकुमार देवाल, गजेंद्र कुमार कुमावत, भूपेंद्र गुप्ता एवं अब्दुल लतीफ कुरैशी शामिल हैं, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सदस्यों ने सर्वप्रथम ओवरब्रिज एवं टिकट विंडो के समीप फैली गंदगी की सफाई कराने तथा वहाँ टिकट वेंडिंग मशीन लगाने का आग्रह किया, ताकि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में सुविधा हो।
इसके अलावा, मूत्रालय एवं शौचालय निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए सर्कुलेशन एरिया में कोई प्रसाधन सुविधा नहीं है। प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3, 4 एवं 5 पर यात्रियों के सामान के लिए कुली की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।
प्लेटफॉर्म नंबर 2 एवं 3 के मध्य बंद पड़ी पुरानी स्टाल में फैली गंदगी की सफाई पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3, 4 एवं 5 की पुलिया पर दिशा सूचक बोर्ड नहीं होने से यात्रियों के भटकने की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया गया। सदस्यों ने इंडिकेटर (दिशा सूचक) लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
यह बैठक यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। रेल प्रशासन से उम्मीद है कि इन सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now