
दूर दराज के जन प्रतिनिधियों, भामाशाह एवं गणमान्य लोगों ने की शिरकत।
ऐसे आयोजन से आर्थिक बोझ कम होता है, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगता है: श्री सर्वेश्वर दास
फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री विश्वकर्मा मन्दिर प्रबंध समिति फुलेरा के तत्वाधान में 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन बडी धूम धाम व उत्साह से सम्पन्न हुआ,सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष भंवरलाल जायलवाल ने बताया,

समारोह की अध्यक्षता श्री श्री 1008 संत श्री सर्वेश्वर दास महाराज ने की, प्रातः गणेश मंदिर न्यू कालोनी से बारात की शोभायात्रा रवाना हो कर श्री विश्वकर्मा मन्दिर पहुंची, जहां तोरण एवं वरमाला के पश्चात पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन
में उपस्थित भामाशाहों एवं अतिथियों का माला व साफा पहना कर सम्मान किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी संस्थाओं, भामाशाहों व समाज बंधुओ ने कंधे से कंधा मिलाकर तन मन एवं धन से पूर्ण सहयोग दे कर समाज एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर सम्मेलन में दूरदराज से उपस्थित माहिला पुरुषों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री श्री 1008 संत श्री सर्वेश्वर दास महाराज ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक आय से कमजोर परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ कम करता है। वहीं सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता हैं और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगता है।

वही समाज की ओर से विवाह सम्मेलन में दिए गए उपहार से सामाजिक सरोकार और बढ़ते है और दहेज, बाल विवाह पर रोक लगाती है। वहीं समाज को ऐसे आयोजन में अपने योगदान देने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने नव दंपतियों को दांपत्य सूत्र में बंदे पांचो जोड़ों को जीवन में खुशी, संपनता एवं दीर्घायु का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम मंच संचालन अपनी चिर परिचित भाषा में प्रेम प्रकाश जांगिड़ ने किया।

समिति के महा मंत्री चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यह समाज के लिए पहला का कार्य रहा जिसे समाज के युवा,बुजुर्गों, माता व बहनों सामाजिक संगठनों आदि ने अपना संपूर्ण सहयोग देकर विवाह सम्मेलन समारोह को सफल बनाया इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रवि शंकर कोतुकथलिया ने सभी समाज बंधुओ का आभार प्रकट किया।

Author: aapnocitynews@gmai.com




