[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुख्यात डकैत धनसिंह उर्फ धनसा गिरफ्तार, जिलेभर में मचा हड़कंपएसपी वंदिता राणा ने किया खुलासा — फायरिंग, लूट व जमीन विवादों का मास्टरमाइंड निकला धनसा

SHARE:

अजमेर जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात डकैत धनसिंह उर्फ धनसा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पर जिले के विभिन्न थानों में 53 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

धनसा पर आरोप है कि उसने केकड़ी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की थी, जिसमें कालबेलिया समुदाय का एक युवक घायल हो गया था। इसके अलावा, भिनाय के देवलिया कला गांव में भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस टीम ने देर रात तक मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा कर धनसिंह को पिपरौली गांव से डिटेन कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए हैं।

एसपी वंदिता राणा ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में टीमें सक्रिय हैं। धनसिंह को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह गिरफ्तारी न केवल पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, बल्कि इलाके में भय का माहौल फैलाने वाले अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश भी है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now