
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजीत कुमार हिंगर, जयपुर जिला के निर्देशन में तथा अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के मार्गदर्शन में ग्राम न्यायालय/मोबाइल न्यायालय की कार्य प्रणाली पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम न्यायालय परिसर, सांभर लेक में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय की न्यायाधिकारी भानुप्रिया सेहरा ने की। उन्होंने उपस्थित प्रति भागियों को ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008, ग्राम न्यायालय एवं मोबाइल न्यायालयों की कार्यप्रणाली, उनके क्षेत्राधिकार तथा प्रकरण दायर/दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम न्यायालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर शीघ्र, सुलभ और किफायती न्याय प्रदान करना है ताकि नियमित न्यायालयों पर बोझ कम हो सके और किसी भी प्रकार का क्षेत्राधिकार विवाद उत्पन्न न हो।

शिविर में सांभर लेक न्याय क्षेत्र के समस्त पैरा लीगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल, शिव रतन, रामस्वरूप जाट, कालूराम चुला, तथा लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विधिक सहायता योजनाओं और ग्राम न्यायालय की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए। इस विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को न्यायिक प्रक्रियाओं एवं विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Author: aapnocitynews@gmai.com





