
ऐसे संगठन रेल कर्मियों और रेल प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं: पीसीपीओ, पीके सिंह
फुलेरा (दामोदर कुमावत), ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, जयपुर मंडल (उत्तर पश्चिम रेलवे) के मंडल वार्षिक अधिवेशन एवं मंडल अध्यक्ष राम सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन अरावली क्लब, जयपुर में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा ने की।

जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह थे, वही विशेष अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन रहे। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर की तस्वीर पर माला पहना व दीप प्रज्वलित करके की गई। वही आयोजकों द्वारा अतिथियों का माला, साफा, शॉल व भीम पट्टा आदि पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव विनोद कुमार मीना ने किया,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा ने रेल कर्मचारियों के हित में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया व कहा कि हमसे हमारी केंद्रीय कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला है एसोसिएशन को अनेकों सुविधाएं दिलवाकर ट्रेड यूनियन का बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एसोसिएशन को शाखा स्तर पर कार्ड पास की सुविधा प्रदान करने व वर्ष में तीन अनौपचारिक बैठक करने की सुविधा का विस्तार करने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रामसिंह जी शुरू से एसोसिएशन से जुड़े रहे व आज मंडल अध्यक्ष, जोनल अतिरिक्त सचिव व राष्ट्रीय ऑडिटर पद पर रहते हुए रेल सेवा से सेवानिवृत हो रहे हैं। जबकि मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार ने रेल कर्मचारियों की सेवा काल में होने वाली असुविधाओं एवं रेल प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही में संगठन की विशेष भूमिका अदा करना बताते हुए कहा कि हमारे कर्मी अपना पूरा जोश और दम से रेल सेवा करते हैं। जिनके लिए संगठन सदैव तत्पर रहता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पी के सिंह ने मंडल अधिवेशन एवं मंडल अध्यक्ष राम सिंह के सेवानिवृत्ति आयोजन कर्ताओं संगठन पदाधिकारियों की बड़ी प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कर्मचारी और प्रशासन के बीच जो सेतु का कार्य है वह यह भली भांति नीति संगत अपनी बात रख कर कर्मचारियों के हित का काम करते हैं। उन्होंने राम सिंह के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भी रेल सेवा में रहते हुए अपने साथी कर्मचारियों के लिए बहुत कुछ किया है वह धन्यवाद के पात्र हैं
जबकि मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने भी एससी एसटी एसोसिएशन की भुरी भुरी प्रशंसा की कर्मचारी हित में जो संगठन सामंजस से काम करते हैं तो उन्हें रेल सेवा करने में कोई कठनाई महसूस नहीं होती। रेल कर्मियों और रेल हित के कार्य के लिए संगठन एवं रेलकर्मी कभी भी मिलकर अपनी बात रख सकता है।इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ए. गनानशेकरन, जोनल अध्यक्ष टीआर मीणा, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव एम मोहन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल सचिव एवं जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मीना, कार्यकारी अध्यक्ष हजारीलाल मीना, अतिरिक्त मंडल सचिव प्रेमचंद वर्मा,जोनल कोषाध्यक्ष व मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष घासीराम नरेडिया, रामबाबू गौतम सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राम बाबू लाल गौतम को सर्वसम्मति से
मंडल अध्यक्ष चुना गया जिनका फूल माला पहनाकर किया गया।

Author: aapnocitynews@gmai.com





