
रूण फखरुद्दीन खोखर
पंचायत समिति मूंडवा के गांव सेनणी में ग्राम वासियों और कामधेनु गो सेवा समिति द्वारा गोअष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। ग्रामीण नाथूराम ने बताया इस दो दिवसीय पर्व पर महिलाओं ने भजन कीर्तन किया तथा गौशाला में गो पूजा की एवं पशुओं की चिकित्सा जांच डॉक्टर दीनदयाल पालोदा द्वारा की गई। इसमें पंचायत समिति सदस्य सरला और काफी संख्या में गो प्रेमी उपस्थित रहे ।

इस दौरान समिति के बाबूलाल प्रजापत, माणक चंद्र सेन, सुभाष खुड़खुड़ीया और कालूराम भडियार, दिनेश जांगिड़ ,दीनाराम फौजी ,विजय कुमार, हनुमान राम सहित सैकड़ो ग्राम वासियों ने गायों की सेवा करते हुए गायों को लापसी खिलाई ।

ग्रामीणों ने इस दौरान स्थानीय विधायक को फोन करके पशु अस्पताल की कमी से अवगत कराया ,वही भामाशाह कालूराम भडियार ने गौशाला में अपनी ओर से टीन शेड लगाने की घोषणा करते हुए बताया कि बहुत जल्द यहां पर गायों के लिए टीन शेड बनकर तैयार होगा।

Author: aapnocitynews@gmai.com





