[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मंडल अध्यक्ष राम सिंह के सेवा निवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह

SHARE:



राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा,जोन कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मीना व नेताओं ने की सिरकत।

फुलेरा (दामोदर कुमावत) ऑल इंडिया एससी / एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन फुलेरा के तत्वाधान में जयपुर मंडल अध्यक्ष राम सिंह के सेवानिवृत्ती  के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन 28 अक्टूबर को एक मैरिज गार्डन में भव्य आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा थे।

जबकि विशिष्ट अतिथि जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मीना,घासीराम नरेडिया,रामबाबू गौतम थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ क्रू कंट्रोलर प्रेमचंद वर्मा ने की। फुलेरा ब्रांच अध्यक्ष एच के मीना ने बताया कि मंगलवार को सांय 4 बजे फुलेरा रेलवे स्टेशन पर जयपुर मंडल एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह रेल द्वारा बड़े लवाजमें के साथ फुलेरा पहुंचें।

जहां से उनका एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत के साथ अगवानी करते हुए सेवानिवृत्त राम सिंह  पर पुष्प वर्षा करते हुए फुलेरा के मुख्य मार्ग एवं बाजार से होते अंबेडकर सर्किल पहुंचे जहां उन्होंने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा ने बाबासाहेब की मूर्ति पर माला अर्पण किया, जहां पर फुलेरा अंबेडकर संस्था एवं रेल कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

वहां से समारोह स्थल शेखावत मैरिज गार्डन पहुंचें। जहां पर लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई। समारोह में सेवानिवृत्त राम सिंह एवं अतिथिगण के मंचासिन होने पर, फुलेरा आयोजन कर्ताऔं ने सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया वहीं उपस्थित लोगों ने भी राम सिंह का माला एवं उपहार देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि बीएल बैरवा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि राम सिंह जी की सेवानिवृत्ति सकुशल होना हमे शकून देता है,

संगठन इन्हें सदैव याद रखेगा इन्होंने संगठन के लिए दिन-रात एक किया है। हमारे रेल कर्मियों साथियों की समस्याओं के लिए सदैव झुझते रहे और उसका हल करने में सफल रहते थे। इन्हें यह मुकाम तय करने में बड़ा तप , तपस्या और संघर्ष किया है जो हर व्यक्ति नहीं कर सकता उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एससी एसटी एवं अन्य लोगों के लिए हमने जो लड़ाई लड़कर सरकार से जो लाभ हमारे लोगों को मिलना चाहिए हमने पूरी कोशिश की और इसके लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे हमने संघर्ष किया है और संघर्ष करेंगे परंतु अनु.जातिऔर अनु. जनजाति के लोगों पर कभी आंच नहीं आने देंगे। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष विनोदकुमार मीना,घासीराम नरेडिया,रामबाबू गौतम, यूनियन के महेश सहाय शर्मा सहित लोगों ने अपने वक्तव्य में राम सिंह की सेवा निवृत्ति पर खुशी भी  जाहिर की वहीं वेदना भी प्रस्तुत की और राम सिंह जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की उनकी कमी सदैव खलेगी। जबकि राम सिंह  ने कहा कि आप का अपार स्नेह पाकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है उन्होंने फुलेरा में आयोजित इस समारोह के आयोजकों प्रेमचंद वर्मा, एच के मीना की संपूर्ण टीम संगठन पदाधिकारियों, सदस्यों, रेल कर्मचारियों और  उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि मुझे यहां बुलाकर जो सम्मान दिया है वह अतुलनीय है यह मेरे जीवन की यादगार रहेगी। इस मौके पर फुलेरा की होनहार करिश्मा काला जो हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई है उनको इस कार्यक्रम में उपस्थित होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा, राम सिंह एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर साफा पहनाकर मंच पर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके पिता ओंकार काला को माला साफा पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। मंच संचालन संजय बंजारा ने किया, विशेष सहयोगी रामनाथ वर्मा, मुकेश कुमार मीना, रामावतार वर्मा, महेशचंद्र बैरवा,कालूराम रेगर, कृष्ण गोपाल मीना, नरेंद्र वर्मा, महेश सहाय शर्मा, ठंडी राम मीना,बद्रीनारायण मीना,रमेश चंद बैरवा, रवि कुमार ,राकेश तंवर,देवकीनंदन जांगिड़, मुकेश कुमार वर्मा सहित
फुलेरा एस सी/एस टी रेल्वे एम्पलाइज एसोसिएशन के सभी पदाधिकारि सदस्यगण एवं कार्यकर्ता और रेल कर्मियों ने मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ते हुए सफल बनाया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now