[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सोनम वर्मा का होगा “नारी शक्ति वंदन अवॉर्ड ” से सम्मान।

SHARE:


फुलेरा कचरोदा की सोनम कई वर्षों से कर रही है जन सेवा।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा की काचरोदा निवासी समाजसेवी सोनम वर्मा का चयन नारी शक्ति वंदन अवार्ड के लिए किया गया है। जिसमें देश विदेश के जन प्रतिनिधि,पत्रकार,उधोगपति, साधुसंत आदि शिरकत करेंगे।


संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा राजकन्या,सचिव उमा सोनी, उपाध्यक्ष राजरानी,कार्यक्रम संयोजक सन्तोष कुमार, अंतर राष्ट्रीय विधिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट रजत बैजल की अनुशंसा से समाजसेवी सोनम वर्मा का चयन किया गया है। यह अवार्ड संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि में प्रतिनिधित्व प्राप्त महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था वूमेन पावर सोसाइटी फाउंडेशन इंडिया के तत्वाधान में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 21 दिसंबर को जयपुर के एक निजी सभागार में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार ने बताया कि समाजसेवी सोनम वर्मा कई  वर्षों से निजी व राजकीय चिकित्सालयों मे जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग,वृक्षारोपण, देहदान, अंगदान,रक्तदान आदि की जागरूकता,वंचित वर्ग व बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित करना,केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न चिकित्सा योजनाओं से आमजन को लाभान्वित कराना

पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता,सामाजिक कुरीतियों (दहेज,मृत्यु भोज,बाल विवाह) के प्रति जागरूकता,सामूहिक विवाह सम्मेलनों मे सहयोग, मतदान जागरूकता,कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य सतत् जारी है। समारोह में शिक्षा,चिकित्सा,पत्रकारिता, खेल,पर्यावरण,लेखन आदि की विभिन्न प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी सोनम वर्मा पूर्व में भी समाज सेवा गौरव सम्मान दैनिक भास्कर के इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सहभागिता, कोरोना यौद्धा सम्मान आदि प्राप्त हो चुके हैं ।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now