[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण विजेता लखपति टीम ने बाबा के दरबारों में दी हाजिरी

SHARE:

रूण फखरुद्दीन खोखर

फूलों के साथ चादर और साफे चढाये

पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में 2 दिन पहले सम्पन हुई भोमियासा नाइट सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रूण टीम ने गांव रूण के इष्ट देवताओं के दरबार में हाजिरी देकर श्रृधा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम प्रभारी सुनील टाक, रजब अली पांडू, नाथूराम गोलिया, अरुण सेवक ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले खिलाड़ियों ने रूण भोमियासा महाराज के मंदिर और बाबा बदरूदीन शाह ,मंलग शाह की दरगाह पर जाकर ट्रॉफी जीतने की मन्नत (प्रार्थना )की थी और अब प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रहकर ट्रॉफी और नगद 101000 का इनाम जीतने और मनोकामना पूर्ण होने पर भोमिया सा इलेवन रूण टीम ने वादा निभाते हुए सोमवार देर शाम को डीजे की धुन पर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए

सबसे पहले भोमियासा मंदिर पहुंचे और वहां पर बाबा के दरबार में फूल माला और बाबा की प्रतिमा पर साफा भेंट किया गया, उसके बाद दरगाह में पहुंचे और वहां दोनों दरगाह पर चादर और फूल मालाएं पेश की गई।

इस मौके पर वाजिद अली पांडू, श्रवण गोलिया,गणेश सेन, महेंद्र डूकिया, बुधसिंह, नेक मोहम्मद, लक्ष्मण जाजड़ा, इंसाफ कुरैशी, दीपक देवासी , अब्दुल रशीद पांडू सहित सभी सदस्यो ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now