[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उमा महेश्वर मंदिर पर अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन।

SHARE:


भोग लगाकर महाआरती के बाद  सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी,
फुलेरा(दामोदर कुमावत)   दीपावली त्यौहार के बाद श्री राम नगर स्थित श्री उमा महेश्वर मंदिर पर रविवार को अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने श्रद्धा व भक्ति भाव से मंदिर  पहुंच कर अन्नकूट छप्पन भोग प्रसादी ग्रहण कर सभी ने अपने आप को आनंदित महसूस किया।

श्री उमा महेश्वर मंदिर के पं.वेद प्रभुदयाल  दाधीच ने बताया कि  हर वर्ष की भांति दीपावली महापर्व के बाद गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसादी वितरण के दौरान श्री उमामहेश्वर मंदिर में छप्पन भोग विधिवत रूप से श्री आशुतोष भगवान श्री उमा महेश्वर महाराज के प्रसाद का भोग लगाकर यहां के लोगो में वितरण किया जाता रहा है।

इस मौके पर वेद गणेश चंद्र दाधीच ने बताया कि ऐसे आयोजन करने से एक और सामूहिक मिलना होता है तो दूसरी ओर धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती है वहीं सद्भावना,सद्विचार एवं एक दूसरे के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति से समाज में जागृति आती है।


रविवार को महा शिवजी के छप्पन भोग अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर महा आरती पश्चात प्रसादी वितरण की गई जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर अपने आप को आनंदित महसूस किया। इस अवसर पर पं. वेद प्रभु दयाल दाधीच, डॉ गणेश चंद दाधीच, कृष्ण चंद्र दाधीच, महेश दाधीच,विजय गोपाल दाधीच,डॉ अविनाश दाधीच सहित सैकड़ो  भक्त एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now