

35 फीट गहरी डिग्गी में रोमांच, योजनाओं पर मंथन – सभी का सादर आमंत्रण
मेड़ता सिटी। दीपावली की रौनक में मीरा तैराकी संघ परिवार ने रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। वेदप्रकाश भंवरिया और रामभरोस रियाड के फार्म हाउस पर 200×200 फीट का विशाल पोण्ड (डिग्गी) तैयार है, जिसकी गहराई 35 फीट होने से तैराकी का अनोखा आनंद मिलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत डिग्गी में तैराकी से होगी। उसके बाद संघ के सदस्य आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। मीरा तैराकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार दहिया ने बताया की कलरू रोड, पेट्रोल पंप से आगे, वेद प्रकाश भवरिया के कृषि फार्म हाऊस पर 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा
दहिया ने बताया प्रांत 8:30 बजे दर्जियों के मोहल्ले, रामदेव जी की तिबारी से सभी सदस्य कार्यक्रम स्थल के लिए एक साथ रवाना होंगे

Author: aapnocitynews@gmai.com




