[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उप कारागृह का जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजीत कुमार हिंगर व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन कुमार जीनवाल, ने किया निरीक्षण।

SHARE:


व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए दिशा निर्देश।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)कस्बे के नरेना रोड़ स्थित उप कारागृह, सांभर लेक (फुलेरा), अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजीत कुमार हिंगर व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पवन कुमार जीनवाल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व असुरक्षाओं की जांच की तथा खान पान स्थल मेस की जांच करते हुए खाने की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए जिससे विचाराधीन बंदियों को स्वच्छ एवं पौष्टिक खाना मिल सके। हिंगर ने सभी बंदीयों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान किसी भी बंदियों ने किसी भी प्रकार कि समस्या नहीं होना बताया। सभी ने कारागृह प्रशासन द्वारा दी गई सुविधाओं को संतोषजनक बताया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हिंगर व जीनवाल ने कारागृह अधिकारियों को निर्देश दिए की वे आगे भी इसी प्रकार स्वच्छ साफ वातावरण रखें, समय पर भोजन व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाते रहे। साथ ही उन्होंने बंदीयों से अपील की कि वे सुधारात्मक गतिविधियों में सक्रिय रुप से भाग लें, ताकि भविष्य में समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

निरीक्षण के समय लीगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, उप कारपाल भरत लाल मीणा, हैंड कांस्टेबल रामरतन, पूरन सिंह, किशन लाल, पैरालिग वॉलेंटियर्स शिवरतन, कालूराम चुला, शंकर लाल छंदवल, ताराचंद प्रजापति नर्सिंग अधिकारी सहित सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now