
रूण फखरूदीन खोखर
आयोजकों की बेहतरीन व्यवस्था से खिलाड़ी हुए खुश
पंचायत समिति मूंडवा के गांव रुण में पिछले 15 दिनों से खेली जा रही प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों की बेहतरीन व्यवस्था से बाहर से आने वाले खिलाड़ी खुश नजर आ रहे हैं। ग्रामीण जन सहयोग से आयोजित इस भोमियासा क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं, आयोजन समिति के श्रवण गोलिया, दिनेश देपन, सुनील टाक, अरुण सेवक, रिछपाल ने बताया 23 अक्टूबर को पहला मैच में तीसरा क्वार्टर फाइनल खजवाना टॉप ईलेवन वर्सेस जारोड़ा के बीच खेला गया

जिसमें जारोड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाएं जवाब में खजवाना की टीम ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया, जिसमें मैन ऑफ द मैच राजेंद्र शेट्टी रहे ।
दूसरा मैच और चौथा क्वार्टर फाइनल खजवाना बी वर्सेस पिंपाड़ सिटी के बीच खेला गया जिसमें खजवाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 48 रन बनाएं जवाब में पिंपाड़ सिटी की टीम ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया जिसमें मैन ऑफ द मैच जुनैद कुरेशी रहे। कॉमेंटेटर ताराचंद शर्मा और मनोज शर्मा अरुण चारण ने बताया
तीसरा मैच में पहला सेमी फाइनल पिंपाड़ वर्सेस खजवाना टॉप इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पीपाड़ सिटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 78 रन बनाएं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खजवाना की टीम 67 रन ही बना पाई यह मैच पिंपाड़ सिटी ने 11 रन से जीत लिया ,जिसमें मैन ऑफ़ द मैच फरदीन कुरेशी रहे। इन सभी मैचो के स्कोरर फिरोज सैयद,अंपायर वाजिद अली, नाथूराम गोलिया,अविनाश लालरिया ,गणेश ,लक्ष्मण और महेंद्र डुकिया ने शानदार भूमिका निभाई।

Author: aapnocitynews@gmai.com




