[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रुण में क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम चरण में, आज होगा फाइनल मैच

SHARE:

लखपति बनने आज उतरेगी टीमें

भोमियासा क्रिकेट मैदान गांव रूण में पिछले 15 दिनों से खेली जा रही प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज शुक्रवार शाम को होगा। श्रवण गोलिया, सुनील टाक ने बताया कि फाइनल विजेता को एक लाख एक हजार और और उपविजेता को 51 हजार रुपए नगद दिए जाएंगे। आयोजन समिति के दिनेश देपन और अरुण सेवक ने बताय बुधवार को पहला मैच जेटीबी जारोड़ा वर्सेस रियां श्यामदास के बीच खेला गया जिसमें जारोड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए

जवाब में रियाश्याम दास की टीम 71 रन ही बना पाई यह मैंच जारोड़ा ने 15 रन से जीत लिया जिसमें मैन ऑफ़ द मैच अनिल रहे। दूसरा मुकाबला भोमियासा इलेवन वर्सेस बीबीडी रूण के बीच खेला गया जिसमें बीबीडी रूण की टीम ने 10 ओवर में 117 रन बनाए जवाब में भोमियासा इलेवन रूण ने यह लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया जिसमें मैन ऑफ द मैच बुधसिंह रहे । तीसरा मैच गाजू वर्सेस बासनी सुमेर के बीच खेला गया जिसमें गाजू की टीम ने 10 ओवरों में 79 रन बनाए जवाब में बासनी सुमेर ने एक विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें मैन ऑफ द मैच अल्ताफ अली रहे।
चौथा मैच बासनी सुमेर वर्सेस बासनी सेजां के बीच खेला गया जिसमें बासनी सेजा ने 10 ओवर में 44 रन बनाए जवाब में बासनी सुमेर ने एक विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें मैन ऑफ दा मैच अल्ताफ अली रहे। मीडिया प्रभारी फखरुद्दीन खोखर ने बताया इस मौके पर आए हुए मेहमानों ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now