[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलकर हुई राख

SHARE:

मेड़ता में खेत की फसल में लगी आग

मेड़ता के विष्णु सागर रोड स्थित किशन देव जी की छतरी के सामने स्थित खेत में आज सुबह 8 बजे करीब अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और मूंग की फसल जलकर राख हो गई। महंत हरिनारायण ने बताया कि फसल की कटाई पूरी हो चुकी थी और मूंग को एक स्थान पर थ्रेसिंग के लिए इकट्ठा कर रखा था।

महंत हरिनारायण ने बताया कि हमारे खेत के ऊपर से 33 केवी की लाइन गुजर रही है। अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और वहीं से आग लगी। सूचना पर मेड़ता नगर पालिका की तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे से किसान को भारी नुकसान हुआ है। एक तरफ दीपावली की खुशियों का आलम था, दूसरी तरफ विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख हो गई। पहले ही तेज बारिश के कारण फसल नष्ट हो चुकी थी और अब विद्युत विभाग की लाइन की शॉर्ट सर्किट के कारण फसल जलकर राख हो गई।

इस हादसे से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि अगर विद्युत विभाग ने अपनी लापरवाही नहीं सुधारी, तो आने वाले दिनों में और भी हादसे हो सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now