[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुमावत समाज बालाजी बगीची में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन।

SHARE:


भोग लगाकर महाआरती के बाद  सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी,
फुलेरा(दामोदर कुमावत) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली त्यौहार के बाद कुमावत समाज बालाजी बगीची पर श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति की ओर से अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया।

जिसमें सर्व समाज के लोगों ने श्रद्धा व भक्ति भाव से बालाजी मंदिर पहुंच कर अन्नकूट छःप्पन भोग प्रसादी ग्रहण कर सभी ने अपने आप को आनंदित महसूस किया।श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति केअध्यक्ष किशन लाल कुमावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति दीपावली महापर्व के दूसरे रोज गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसादी वितरण दौरान समाज के बालाजी की बगीची में छप्पन भोग विधिवत रूप से श्री बालाजी महाराज के प्रसाद का भोग लगाकर यहां के सर्व समाज में वितरण किया जाता रहा है।

बुधवार को श्री बालाजी महाराज के छप्पन भोग अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर महा आरती पश्चात सर्व समाज में प्रसादी वितरण की गई जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर अपने आप को आनंदित महसूस किया।

इस अवसर पर संरक्षक भंवरलाल भोडीवाल, मांगीलाल सारडीवाल, हनुमान प्रसाद किरोड़ीवाल,सोहनलाल भोड़ीवाल, मदनलाल,उपाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघाट्या,महामंत्री दामोदर कुमावत, रूप कुमार, बसंत कुमार, रतन लाल पारमवाल,प्राचार्य भगवान सहाय किरोड़ीवाल, हनुमान प्रसाद, गणपत जलांधरा,रमेश चंद, महेश कुमार,पुरुषोत्तम,हरदयाल, गिरधारी भोड़ीवाल,स्वरूप चंद किराड़ीवाल, राजेंद्र सरडीवाल, राम अवतार ज्ञान हलवाई सहित दर्जनों समाज सेवक उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now