[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कार्तिक स्नान कर महिलाओं ने मनाया सामूहिक दीपोत्सव।

SHARE:


सिद्ध गणेश मंदिर में पं. जितेंद्र के सानिध्य में की पूजा अर्चना।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे के न्यू कॉलोनी स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर पर दीपावली पर्व की अल सुबह श्री सिद्ध गणेश मंदिर महिला मंडल की ओर से स्थानीय कार्तिक मास स्नान करने वाली महिलाओं ने मंदिर पुजारी विद्वान पंडित जितेंद्र शर्मा के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।

महाआरती के पश्चात कार्तिक माह स्नान करने वाली सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से  फुलझड़ी, फोंवारे एवं पटाखे छोड़कर शुभ दीपावली मनाते हुए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए करजोद वंदन किया। इस अवसर पर रेल सेवा से निवृत गीता शर्मा ने बताया कि कार्तिक माह में अल सुबह उठकर कार्तिक स्नान करते हुए 

पूजा -अर्चना के साथ भक्ति पूर्वक दान पुण्य किया गया है कार्तिक स्नान महिमा के अनुसार उन्होंने बताया कि जो महिलाएं कार्तिक मांह स्नान करती है उन्हें भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, आरोग्य जीवन के साथ मानसिक शांति भी मिलती है।

इस अवसर पर महिला मंडल की गीता शर्मा, शांति देवी कुमावत, संतोष घोडेला,बिना शर्मा,सोनिया,नीतू शर्मा,किरण शर्मा,गुड्डी कुमावत, संगीता शर्मा, संतोष कुमावत, राधा शर्मा, संगीता सोनी, अनु साबू,निक्की,उषा जांगिड़,बीना जांगिड़, पिंकी शर्मा उर्मिला सुरोलिया, ललिता सैनी व शारदा कुमावत सहित महिलाएं एवं पं. महेश जोशी, अशोक साबू, यादराम जांगिड़, जगदीश सिंह राठौड़,बाबूलाल सैनी, ज्ञान पापटवन सहित श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now