[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

इस बार धनतेरस को खूब बरसा धन, बाजार में भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा में धनतेरस पर बाजार में खूब धन वर्षा हुई। लोगों ने सोने चांदी के आभूषण सिक्के बर्तन और वाहन खरीदे दुकानों पर सुबह से रात तक भारी भीड़ रही जिससे दुकानदार खुश थे। सुरक्षा के लिए थानाधिकारी राजेश कुमार ने जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात कर रखे थे।

लोगों ने दीये खिलौने और सजावट का सामान खरीदा बाजार में उत्साह का माहौल रहा। धनतेरस धनवंतरी त्रयोदशी के उपलक्ष में दीपावली से 2 दिन पहले मनाया जाता है यूं तो धनतेरस पर्व पर धातु खरीदने का प्रचलन पुराना है। लेकिन लोग अब अपनी जरूरत के हिसाब से इस दिन कुछ न कुछ नया सामान खरीदते हैं। शनिवार को बाजार सोने चांदी और बर्तनों की चकाचौंध  से दमक उठे।

सराफ की दुकानों पर पहुंचे लोगों ने सोने चांदी के सिक्कों पर ज्यादा जोर दिया। नगर के मुख्य बाजार गांधी चौक गंणगौरी बाजार व इंदिरा मार्केट में धनतेरस की खासी चहल पहल दिखी। इसी प्रकार रेडीमेड कपड़े एवं ड्रेस की दुकानों पर भी देर रात तक युवा यूवतियों की भीड़ लगी रही। गंणगौरी बाजार स्थित हनी की दुकान पर जमकर खरीदारी हुई।

साथ ही दीया, खील खीलोना, कांडली, झालर, मिठाई,गिफ्ट,घर की सजावट का सामान पर्दे, झाड़ू आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की जबकि फुटपाथ पर हुई सजावटी समान झालर, कैलेंडर, फोटो  आदि की दुकानें सजी थी। दिन भर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। मिट्टी के दीये, मिट्टी की बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी बाजार में बिकने के लिए सजाई गई।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now