[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

त्योहारी सीजन को लेकर थाने पर सीएलजी बैठक आयोजित।

SHARE:


पुलिस और जनता के बीच सी एल जी सदस्य करते हैं सेतु का कार्य।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सीएलजी बैठक थानाधिकारी राजेश वर्मा के सानिध्य में आयोजित की गई, इस अवसर पर थानाधिकारी ने कहा कि “जनता और पुलिस के बीच सीएलजी सदस्य सेतु का कार्य करते हैं ” उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों और सी.एल. जी. सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि धनतेरस,दीपावली और भैया दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार जो खुशियों और उल्लास का प्रतीक है, इन्हें शांति,सौहार्द और आपसी भाईचारे से मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें। बैठक में त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सबसे पहले, मुख्य बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि बस स्टैंड और ज्योतिबा फुले सर्किल पर बैरिकेटिंग की जाएगी ताकि चौपहिया वाहनों का प्रवेश नियंत्रित हो सके एवं यातायात सुचारू बना रहे। वहीं अवैध पटाखा विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

ऐसे विक्रेताओं के लाइसेंस की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके पास अग्निशमन व अग्नि नियंत्रण के पर्याप्त साधन मौजूद हों, जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। इसी क्रम में ठेला संचालकों को व्यवस्थित करवाने जिससे बाजारों में अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

साथ ही, स्टेशन और अस्पताल के सामने अनधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थानाधिकारी राजेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को  दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की कि यह पर्व हर्षोल्लास,शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनायें । इस मौके पर विष्णु सैन, सोना देवी, गंगा सोनी, गोपाल लालचौधरी सहित कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now