
खंडेल लाइट इंग्लैंड प्रतिनिधियों ने ग्रामीण परिवेश देखकर हुए गदगद।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत) निकटवर्ती ग्राम खंडेल में बुधवार को निर्माण संस्था खंडेल का 40 वां स्थापना दिवस भव्य समारोह उत्साह, और उमंग के साथ मनाया गया। जिसमें 653 ग्रामीण महिलाओं पुरुषों युवा एवं यूवतियों ने भाग लिया।

समारोह में खंडेल लाइट इंग्लैंड के विशेष प्रतिनिधियों की 10 सदस्यीय टीम तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रही है। इंग्लैंड की टीम ने ग्रामीण भारत की जीवंत झलक देखी।
इस से पूर्व मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
संस्था की ओर से अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए समारोह में उत्सव का माहौल छा गया। इस अवसर पर बागेश्वर वर्मा एवं जनेश्वर वर्मा ने मंच संचालन किया जबकि राज वर्मा ने हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते हुए दूभाषिया का कार्य किया।संस्था के निदेशक रामेश्वर लालवर्मा ने संस्था की चार दशक की प्रेरक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्माण संस्था का उद्देश्य केवल सेवा ही नहीं,

बल्कि सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था ने पिछले 40 वर्षों से महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, पोषाहार वितरण और रोजगारमुखी प्रशिक्षण जैसे कार्यों से समाज व क्षेत्र को नई दिशा दी है। कार्यक्रम के दौरान 10 सिलाई मशीनें जरूरतमंद महिलाओं को दी गईं,वहीं 3 प्रसव पूर्व, 4 प्रसव उपरांत माताओं को सवा किलो सूखे मेवे (बादाम काजू किशमिश अखरोट मिश्री) का किट दिया गया।

तथा 1 नवजात बालिका व उसकी मां को झूला ड्रेस व खिलौने देकर
सम्मानित कर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया गया। इसके अलावा 228 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री किट प्रदान की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सेवा और सहयोग की भावना का संचार हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ओ.पी. दायमा ने की। उन्होंने कहा कि निर्माण संस्था खंडेल का 40 वर्ष का सफर समाजसेवा की ऐसी गाथा है जिसने हजारों लोगों एवं परिवारों की दशा बदलकर नई दिशा दी है।

इंग्लैंड से आए अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत की महिलाओं में आत्मनिर्भरता की जो चमक उन्होंने खंडेल में देखी, वे गदगद हो गए उठे, यह प्रेरणादायक है।
समारोह में बागेश्वर वर्मा, अनिता देवी, चंद्रकांता वर्मा, अर्जुन सिंह शेखावत,लक्ष्मीनारायण कुमावत ग्राम स्तरीय सहेलिया और आसपास के ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
समापन पर उपस्थित जनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि निर्माण संस्था खंडेल की यह सेवा यात्रा आने वाले वर्षों में और भी ऊँचाइयाँ छुएगी।

Author: aapnocitynews@gmai.com




