
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएस एस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के कई कार्यक्रम आयोजित किए।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के तहत आदर्श विद्या मंदिर परिसर पर दोपहर तीन बजे से पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम से पूर्व जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को आरएसएस के बारे में विस्तार से बताते हुए देश की आजादी से पूर्व आरएसएस की देश के प्रति किए गए

बलिदान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यदि आजादी से पूर्व आर अस अस के दीवानों का सहयोग नहीं होता तो आजादी मिलना मुश्किल थी परंतु कुछ स्वार्थी तत्वों का कांग्रेस के नेताओं के बारे में गुणगान करते हैं जबकि आरएसएस का हर कार्य कर्ता नींव का पत्थर साबित हुआ था जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है।

इस अवसर पर सांभर जिला संघ चालक दिनेश शर्मा, फुलेरा खंड संघ चालक बिरदा राम एवं मातृशक्ति सोनू तंवर की उपस्थिति में स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।संघ के सभी स्वयंसेवकों में इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साह दिखाया। मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन को समर्पित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे विशाल संगठन आरएस एस की शतकीय यात्रा राष्ट्रचेतना के पुनर्जागरण का अमर अध्याय है।

संघ ने शाखा की अनुशासित पंक्ति में राष्ट्र प्रेम के संस्कार बोये, समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा, समर सत्ता और संगठन का भाव जगाया। यह वक्तव्य प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने उपस्थित विशाल संघ कार्यकर्ता समूह को कहे। उक्त कार्यक्रम के बाद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया जिसमें नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा और जय घोष लगाकर स्वागत किया गया, पथ संचलन के पश्चात पुनः आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुख्ता इंतजाम किए गए।

Author: aapnocitynews@gmai.com




